- SHARE
-
इंटरेनट डेस्क। भारत की प्रमुख घरेलू खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) को नया बॉस मिल गया है। जानकारी के अनुसार अब आईबी की कमान एक अनुभवी और जांबाज अधिकारी के हाथों में सौंप दी गई है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने 1993 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है।
आंध प्रदेश कैडर से हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महेश दीक्षित आंध्र प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं और देश की आंतरिक सुरक्षा की कमान ऐसे समय में संभाल रहे हैं, जब वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां तेजी से बदल रही हैं। दीक्षित ने श्रीनगर में आईबी के सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख के तौर पर अहम साल बिताए हैं, जहां उनके अधिकार क्षेत्र में जम्मू, कश्मीर और लेह आते थे।
रखते हैं मजबूत पकड़
जमीनी स्तर पर इंटेलिजेंस नेटवर्क और आतंकवाद-रोधी मामलों में अपनी विशेषज्ञता के लिए पहचाने जाने वाले दीक्षित ने आईबी में कई संवेदनशील जिम्मेदारियां संभाली हैं, जिनमें नक्सलवाद और सीमा पार से घुसपैठ जैसे मामले शामिल हैं।
PC- indianmasterminds.com