मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने फिल्मकार आदित्य चोपड़ा के गुस्सा करने की वजह बताई है। आदित्य चोपड़ा कभी भी मीडिया के सामने नहीं आते और ना ही कोई बातचीत करते हैं। वाणी कपूर ने आदित्य चोपड़ा के एक राज से पर्दा उठाया है। वाणी कपूर ने कहा आदि चोपड़ा को गुस्सा तो आता है, लेकिन सेट पर नहीं, बल्कि उनके गुस्से की वजह कुछ और ही है।
आदित्य जब किसी रेस्टोरेंट में जाते हैं तो उनको वहां खुद ही ऑर्डर करना पसंद है। यदि उस समय कोई और आर्डर करे तो फिर उनका पारा चढ़ जाता है। वाणी कपूर ने बताया है कि आदित्य को अपने कास्ट और क्रू के साथ खाना-पीना बहुत पसंद हैं। वो तरह-तरह की व्यंजन आजमाते रहते हैं और रेस्तरां में मेन्यू अपने हाथ में ही रखते हैं।
आदित्य इतनी जगह घूम चुके हैं और इतने तरह के खानों का स्वाद ले चुके हैं कि उन्हें दुनिया के हर तरह के फूड की पूरी जानकारी है। वाणी कपूर ने आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म बेफिक्रे में काम किया है। ये फिल्म 9 दिसम्बर को रिलीज हो रही है। फिल्म में वाणी के अपोजिट रणवीर सिंह ने काम किया है।