पीएम मोदी और भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए दिया है नफरत को बढ़ावा: Sonia Gandhi

Samachar Jagat | Wednesday, 08 May 2024 09:12:24 AM
PM Modi and BJP have promoted hatred for political gains: Sonia Gandhi

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव के बीच में लेकर पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी का वीडियो जारी किया गया है।

इसके माध्यम से सोनिया गांधी ने कहा कि मेरे प्यारे भाइयों और बहनों। आज देश के हर कोने में युवा-बेरोजगारी, महिलाएं-अत्याचार, दलित, आदिवासी, पिछड़े और माइनॉरिटी-भयंकर भेदभाव झेल रहे हैं। ऐसा माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नीयत की वजह से है। उनका ध्यान किसी भी कीमत पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के पीछे है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है। 

कांग्रेस ने देश को मजबूत करने के लिए किया है संघर्ष 
कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की तरक्की और वंचितों को न्याय दिलाने के साथ ही देश को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया है। हमारा न्याय पत्र और हमारी गारंटियों का मकसद भी देश को एकजुट रखना और गरीबों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचित समुदायों को ताकत देना है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर मजबूत और एकजुट भारत बनाएं। धन्यवाद, जय हिंद। 

तीसरे चरण में हुआ है 93 सीटों के लिए मतदान
देश में तीन चरणों का लोकसभा चुनाव हो चुका है। तीसरे चरण में मंगलवार को देश के 11 राज्यों की 93 सीटों के लिए मतदान हुआ है। अब चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने के बाद चार जून को परिणाम आएगा।

PC: telegraphindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.