अदन। लोगोंं को लेकर सोकोत्रा द्वीप लौट रहे एक मालवाहक पोते के द्वीप के पास डूब जाने से 30 से ज्यादा लोग लापता हैं।
यमन के राष्ट्रपति आबिदरब्बो मंसूर हादी ने सरकारी वेबसाइट पर जारी आधिकारिक बयान मेंं कहा कि खोज अभियान के बाद कम से कम 26 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है।
यह पोत सोकोत्रा के लोगों को मुख्यभूमि से लेकर वापस द्वीप लौट रहा था और उसी दौरान डूब गया।
अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करने से इनकार कर दिया कि पोत खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ जबकि यमन के मत्स्य पालन मंत्री फहद कवीन ने पहले इसे दुर्घटना बताया था।
उन्होंंने कहा था, ‘‘पोत पर महिलाओंं और बच्चोंं सहित 60 लोग सवार थे। उसपर मछली पकडऩे वाली छोटी नावेंं भी थीं।’’