America : इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्रगहण मंगलवार को

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2022 10:36:06 AM
America: Last full lunar eclipse of this year on Tuesday

केप केनवरल : इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्रगहण मंगलवार को सबसे पहले पूरे उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा, इसके बाद पश्चिम और सूर्यास्त के बाद संपूर्ण एशिया, ऑस्ट्रेलिया और शेष प्रशांत में। यह ग्रहण खास इसलिए है क्योंकि इसके बाद अगले तीन साल तक ऐसी कोई खगोलीय घटना नज़र नहीं आयेगी।

इसके अलावा, यूरेनस एक चमकीले तारे के समान, चंद्रमा के ऊपर केवल एक उंगली की चौड़ाई जितना दिखाई देगा। पूर्ण चंद्रगहण लगभग एक से डेढ़ घंटे तक नज़र आयेगा। यह सुबह 'ईस्टनã टाइम ज़ोन' के अनुसार, पांच बजकर 16 मिनट से लेकर छह बज कर 41 मिनट तक दिखाई देगा। इस बीच, पृथ्वी सीधे चंद्रमा और सूर्य के बीच से गुजरती है। ''ब्लड मून'' के नाम से प्रसिद्ध, यह पृथ्वी पर सूर्यास्त और सूर्योदय के प्रकाश से एक लाल-नारंगी रंग में दिखाई देगा।

दक्षिण अमेरिका में मंगलवार को मौसम अनुकूल रहने पर चंद्रग्रहण की एक झलक मिलेगी। हालांकि, अफ्रीका, मध्य पूर्व और अधिकांश यूरोप को 2025 तक इंतजार करना होगा। यह इस साल का दूसरा पूर्ण चंद्रग्रहण है, पहला मई में था और अगला 2025 तक नहीं होगा। बहरहाल, इस बीच बहुत से आंशिक चंद्र ग्रहण नज़र आयेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.