America : अलबामा स्थित गिरजाघर में गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Samachar Jagat | Friday, 17 Jun 2022 09:14:38 AM
America : One killed, two injured in shooting at church in Alabama

वेस्ताविया हिल्स (अमेरिका) : अलबामा के सबसे बड़े शहरों में से एक बîमघम के उपनगर वेस्ताविया हिल्स में एक गिरजाघर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संदिग्ध को भी हिरासत में ले लिया गया है।

वेस्ताविया हिल्स पुलिस के कैपटन शैन वरे ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गोलीबारी बृहस्पतिवार को बîमघम के उपनगर वेस्ताविया हिल्स में स्थित 'सेंट स्टीफन एपिस्कोपल चर्च’ के अंदर हुई।  स्थानीय समयानुसार छह बजकर 22 मिनट पर गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। संदिग्ध को भी हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने मृतक, घायलों तथा संदिग्ध की पहचान उजागर करने से इनकार दिया और घायलों की हालत के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.