America : ह्यूस्टन में एक क्लब की पाîकग में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायल

Samachar Jagat | Monday, 16 Jan 2023 09:23:07 AM
America: One person killed, four others injured in a shooting in the parking lot of a club in Houston

ह्यूस्टन (अमेरिका) : ह्यूस्टन में एक क्लब की पाîकग में शनिवार देर रात हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हैरिस काउंटी शेरिफ एड गोंजालेज़ ने बताया कि अधिकारियों के अनुसार शनिवार देर रात करीब दो बजे हमलावर एक वाहन से बाहर निकले और क्लब की पाîकग में लोगों पर गोलियां चला दीं।

गोंजालेज़ ने कहा, ''ऐसा प्रतीत होता है कि 50 से अधिक गोलियां चलाई गईं, जो बहुत ही भयावह है।’’ गोंजालेज़ ने बताया कि गोलीबारी में संभवत: एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना में दो पुरुष और तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक पुरुष की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वे हमलावरों की तलाश कर रहे हैं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.