America : क्वाड ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया

Samachar Jagat | Saturday, 09 Jul 2022 09:50:40 AM
America : Quaid mourns the death of Shinzo Abe

वाशिगटन : क्वाड समूह देश के नेताओं ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के हवाले से एक बयान में कहा , '' हम ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के नेता जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद हत्या से स्तब्ध हैं। श्री आबे जापान के लिए एक परिवर्तनकारी नेता थे। उनके प्रत्येक देश के साथ अच्छे संबंध रहे।’’

बयान में कहा गया कि श्री आबे ने क्वाड साझेदारी की स्थापना में भी एक रचनात्मक भूमिका निभाई तथा एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए एक साझा ­ष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया। दुख की इस घड़ी में हम जापान के लोगों और प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ हैं। हम एक शांतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र की दिशा में अपने काम को दोगुना करके श्री आबे की स्मृति का सम्मान करेंगे।’’ श्री आबे की शुक्रवार को जापान के पश्चिमी शहर नारा में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.