Chicago के एक मकान में पांच लोग मृत पाए गए

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2022 10:10:21 AM
Five people found dead in a Chicago home

बफ़ेलो ग्रोव (अमेरिका) : उपनगर शिकागो में एक मकान में पांच लोग मृत पाए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को कहा कि यह ''घरेलू मामले से जुड़ी घटना’’ हो सकती है।

बफ़ेलो ग्रोव पुलिस विभाग ने बताया कि उन्हें एक महिला की खैरियत जानने के लिए फोन आया था जिसके बाद अधिकारियों को सुबह करीब 11 बजे एक परिवार के घर पर भेजा गया। अधिकारी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे जहां उन्हें पांच लोग मृत मिले। विभाग ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा, ''प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घरेलू मामले से जुड़ी घटना है और जनता को कोई खतरा नहीं है।’’ विभाग ने कहा कि जब तक रिश्तेदारों को सूचित नहीं किया जाता तब तक मृतकों के नाम उजागर नहीं किए जा सकते। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.