Google : गूगल अनुवाद में 24 नयी भाषाओं को जोड़ा गया

Samachar Jagat | Thursday, 12 May 2022 09:07:10 AM
Google : 24 new languages ​​added to Google Translate

वाशिगटन |  गूगल ने घोषणा की कि उसने अपने गूगल अनुवाद प्लेटफॉर्म में 30 करोड़ से अधिक लोगों द्बारा बोली जाने वाली 24 नयी भाषाओं को जोड़ा है। बीबीसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इनमें अफ्रीका में बोली जानी वाली दस नयी भाषाएं लिगाला, ट्वीट , टिग्रीन्या सहित अन्य शामिल हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भाषा की बाधाओं को खत्म करने और दुनिया भर के समुदायों को जोड़ने में मदद करने की अपनी नीति को ध्यान में रखते हुए, अब वह उन भाषाओं की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहती है, जो अधिकांश प्रौद्योगिकी में प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।

बयान में कहा गया कि इसमें उत्तर भारत में बोली जानी वाली भोजपुरी भी शामिल है, जिसे करीब पांच करोड़ लोग बोलते हैं। इसके साथ ही नेपाली, फिजिअन और धिवेही को भी शामिल किया गया है।
इसके साथ ही अब गूगल अनुवाद पर कुल 133 भाषाएं उपलब्ध हो गयी हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.