International News : आबे के निधन पर शोक व्यक्त करने जापान पहुंचे ब्लिकन

Samachar Jagat | Monday, 11 Jul 2022 02:02:51 PM
International News :  Blicken arrives in Japan to mourn Abe's death

टोक्यो |  अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त करने सोमवार को जापान पहुंचे। श्री ब्लिकन योकोटा सैन्य हवाई अड्डा पर बोलते हुए कहा, मैंने अपने जापानी सहयोगियों के साथ नुकसान की भावना, सदमे की भावना को साझा किया, जिसे हम सभी महसूस करते हैं, अमेरिकी लोग इस भयानक त्रासदी और हत्या को लेकर महसूस करते हैं। श्री आबे अपने कार्यकाल के दौरान दोनों देश (जापान-अमेरिका) के बीच संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले गए।

उन्होंने कहा, जैसा कि मैंने अपने सहयोगियों को बताया कि हमने उनमें (श्री आबे) कुछ अलग देखा। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जो उस ­ष्टि को महसूस करने की क्षमता रखते थे। मैं यहां राष्ट्रपति के आदेश पर आया हूं क्योंकि सहयोगियों से अधिक हम दोस्त हैं। जब एक दोस्त दर्द से कराह रहा होता है, तो अन्य दोस्त उसके साथ हमदर्दी दिखाते हैं। हम बोझ को कम करने में मदद करने की कोशिश करते हैं, नुकसान की भावना को साझा करते हैं, कंधा देते हैं और यही हम आज करने की कोशिश कर रहे हैं।

श्री ब्लिकन ने टोक्यो पहुंचने के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की और राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से आबे परिवार के साथ पूर्व प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्रों को भी साझा किया।उन्होंने कहा, मैंने सोचा कि इस कठिन समय में अपने मित्र जापान और जापानी लोगों के साथ अपनी एकजुटता दिखाना महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि श्री आबे की 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी ने ०8 जुलाई को नारा में प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.