Nobel Prize 2021 : फिजियोलॉजी या मेडिसिन 2021 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा, अमेरिकी वैज्ञानिकों डेविड जूलियस और अर्देम पटापाउटियन को रिसेप्टर्स की खोज के लिये मिला ये अवॉर्ड

Samachar Jagat | Monday, 04 Oct 2021 05:45:52 PM
Nobel Prize 2021 :  Nobel Prize in Physiology or Medicine 2021 announced, American scientists David Julius and Ardem Patpoutian received this award for discovering receptors

इंटरनेट डेस्क। फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2021 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा आज सोमवार को कर दी गई है। अमेरिकी वैज्ञानिकों डेविड जूलियस (David Julius) और अर्देम पटापाउटियन (Ardem Patapoutian) को मेडिसिन में 2021 का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों वैज्ञानिकों को ये अवॉर्ड तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज के लिए प्रदान किया जाएगा। 

 

2021 Nobel Prize in Physiology or Medicine awarded jointly to David Julius & Ardem Patapoutian “for their discoveries of receptors for temperature and touch.” pic.twitter.com/YFCDYZgZOW

— ANI (@ANI) October 4, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, मेडिसिन नोबेल 2021 के विजेताओं की घोषणा सोमवार को नोबेल समिति के महासचिव थॉमस पर्लमैन ने की। नोबेल अवॉर्डल 2021 के विजेता डेविड जूलियन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में प्रोफेसर के पद पर हैं। वहीं अर्देम पटापाउटियन अर्मेनियाई मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। वे अभी ला जोला के स्क्रिप्स इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक की भूमिका में कार्य कर रहे हैं। 

मेडिसिन के बाद अब शांति के क्षेत्र में नोबेल अवॉर्ड की घोषणा की जाएगी। नोबेल अवॉर्ड कमेटी के अनुसार, नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा आठ अक्टूबर को की जाएगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.