Nobel Prize Physics 2021 : भौतिकी (फिजिक्स) के 2021 नोबेल अवॉर्ड की घोषणा, स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हासेलमैन और जियोर्जियो पेरिस को संयुक्त रूप से पुरस्कार के लिए चुना गया, तीनों वैज्ञानिकों को इस अभूतपूर्व कार्य के लिए मिला नोबेल ?

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Oct 2021 06:29:15 PM
Nobel Prize Physics 2021 : Announcement of the 2021 Nobel Prize in Physics, Tsukuro Manebe, Klaus Hasselmann and Giorgio Paris were jointly selected for the prize, the three scientists got the Nobel for this unprecedented work?

इंटरनेट डेस्क। भौतिकी (फिजिक्स) के लिए दिया जाने वाला 2021 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा आज मंगलवार को कर दी गई है। स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हासेलमैन और जियोर्जियो पेरिस को संयुक्त रूप से वर्ष 2021 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। आज इन तीनों के नामों का ऐलान किया गया है। तीनों को "जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए" नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

 

Syukuro Manabe, Klaus Hasselmann, Giorgio Parisi awarded 2021 Nobel Prize for Physics

Read @ANI Story | https://t.co/yOUQ4KGCQV#NobelPrizeForPhysics #SyukuroManabe #KlausHasselmann #GiorgioParisi pic.twitter.com/jMFvJXcC0o

— ANI Digital (@ani_digital) October 5, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, बताया जाता है कि मनाबे अमेरिका और जापानी मूल के वैज्ञानिक हैं। वहीं क्लॉस हैसलमैन जर्मनी से हैं जबकि पेरिस इटली से हैं। मनाबे अमेरिका में प्रिंसटन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। हासेलमैन हैम्बर्ग में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर मौसम विज्ञान में प्रोफेसर के पद पर हैं। 

पुरस्कार के तौर पर तीनों को प्रतिष्ठित पुरस्कार की ट्रॉफी के साथ एक स्वर्ण पदक और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर ($ 1.14 मिलियन से अधिक) दिये जाएंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.