Pakistan में राष्ट्रीय ध्वज बेच रही दुकान पर हमला, एक की मौत

Samachar Jagat | Friday, 05 Aug 2022 09:06:51 AM
One killed in attack on shop selling national flag in Pakistan

क्वेटा (पाकिस्तान) | दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी राष्ट्रीय ध्वज बेच रही एक दुकान पर बृहस्पतिवार रात को संदिग्ध अलगाववादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अभी किसी ने क्वेटा में हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला सड़क किनारे बनी एक दुकान पर हुआ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फिदा हुसैन ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता वासिम बेग ने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर है।गौरतलब है कि बलूचिस्तान में अलगाववादी इस्लामाबाद में केंद्र सरकार से आजादी की मांग करते रहे हैं। सरकार का कहना है कि उसने उग्रवाद को खत्म कर दिया है लेकिन इस प्रांत में हिसा अब भी होती रहती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.