TOKYO : जापान की नाव में दो बच्चों में से एक बेहोश मिला

Samachar Jagat | Monday, 25 Apr 2022 09:38:48 AM
 TOKYO : One of the two children found unconscious in a boat in Japan

टोक्यो: जापान के होक्काइडो के तट से लापता हुई काजू 1 टूर बोट में सवार दो बच्चों में से एक बच्चा बेहोश पाया गया है। क्योडो न्यूज एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बच्चे को शिरेतोको प्रायद्बीप से लगभग 14 किलोमीटर पूर्व में स्थानीय मछुआरों ने पाया। मछुआरे खोज और बचाव प्रयासों में शामिल थे।

रविवार को जापानी मीडिया ने बताया कि काजू 1 नाव पर सवार 10 लोग मृत पाये गये व सभी की मौत की पुष्टि की गई थी। क्योडो के अनुसार, 10 लोगों में से नौ पानी में या आस-पास की चट्टानों  पर पाए गए, जहां से नाव ने अपनी आपात स्थिति का संकेत दिया था। जापान के मुख्य द्बीपों के सबसे उत्तरी हिस्से होक्काइडो पर यूटोरो बंदरगाह से निकलने के बाद काजू 1 क्रूज बोट ने शनिवार को संकट का संकेत भेजा। नाव में दो बच्चों और चालक दल के दो सदस्यों सहित 24 यात्री सवार थे। दुर्घटना का कारण अज्ञात बना हुआ है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.