US : ओक्लाहोमा में गोलीबारी में चार लोगों की मौत

Samachar Jagat | Thursday, 02 Jun 2022 09:34:04 AM
US: Four killed in shooting in Oklahoma

ओक्लाहोमा (अमेरिका) : ओक्लाहोमा के टुल्सा शहर में अस्पताल 'सेंट फ्रांसिस हेल्थ सिस्टम’ की एक इमारत में बुधवार को गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उप प्रमुख जोनाथन ब्रूक्स ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की और बताया कि हमलावर भी मारा गया है। हमलावर कैसे मारा गया इसकी अभी जानकारी नहीं मिल माई है।

पुलिस ने शाम छह बजे से कुछ समय पहले फ़ेसबुक पर बताया, '' अधिकारी इमारत के सभी कमरों की तलाशी ले रहे हैं। हमें पता चला है कि कई लोग घायल हुए हैं और कई मारे गए हैं।’’ पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि अभी वे मृतकों की पहचान उजागर नहीं कर सकते। सेंट फ्रांसिस हेल्थ सिस्टम ने नताली मेडिकल इमारत में हुई गोलीबारी के बाद बुधवार दोपहर को अपना परिसर बंद कर दिया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.