Wagner Army: रूस की प्राइवेट आर्मी ब्रिटेन में आतंकी संगठन घोषित, सदस्यों को होगी जेल, संपत्ति भी होगी सीज

Samachar Jagat | Saturday, 16 Sep 2023 08:44:27 AM
Wagner Army: Russia's private army declared a terrorist organization in Britain, members will be jailed, property will also be seized.

इंटरनेट डेस्क। वैगनर समूह के प्रमुख प्रिगोझिन को रूस के राष्ट्रपति पुतिन से पंगा लेना भारी पड़ गया। बता दें की प्रिगोझिन पुतिन के बहुत करीबी थे और रूस के लिए प्राइवेट आर्मी का काम करते थे। लेकिन उन्होंने पुतिन से बगावत कर दी और प्लैन हादसे में उनकी मौत भी हो गई। वहीं ब्रिटेन की संसद ने रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर समूह को बैन करने वाला प्रस्ताव लाने का कड़ा कदम उठाया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार ने रूस के किराए के सैनिकों वाले वैगनर समूह को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इस कदम के बाद ब्रिटेन में इस समूह का समर्थन करना और इसका सदस्य बनना अवैध हो जाएगा। वहीं, प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधित कुछ अपराधों के लिए 14 साल की कैद और संपत्ति भी सीज की जा सकती है। 

खबरों की माने तो सरकार ने इसी महीने संसद में वैगनर समूह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था। ब्रिटेन ने हाल ही वैगनर समूह पर चिंता जाहिर करते हुए इसे विश्व के लिए खतरा बताया था। उधर, समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद, ब्रिटेन ने कहा कि इसे बैन करना जरूरी है।

pc- NDTV
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.