Road Accident in Northwest Pakistan: उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, 17 अन्य घायल

Samachar Jagat | Friday, 09 Jun 2023 04:28:46 PM
Road Accident in Northwest Pakistan: Eight killed, 17 injured in road accident in northwest Pakistan

पेशावर। उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के पहाड़ी इलाके में एक यात्री वाहन के खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के दो बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वाहन में एक ही परिवार के 25 लोग सवार थे और अपर दीर से चित्राल जा रहे थे। बृहस्पतिवार को लोवारी टॉप के पास कोछन गोल में एक मोड़ पर चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण हादसा हुआ।

बचाव अभियान में लगे अधिकारियों के मुताबकि, घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Pc:First India News



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.