- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आपने अभी तक स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) की SSC CGL 2026 की भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो अभी जाकर अप्लाई कर दें। 12 हजार से ज्यादा पदों की इस भर्ती के लिए आवदेन करने की अन्तिम तारीख पास में है। अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और सी के पदों की इस भर्ती के लिए आपके पास केवल 22 जून 2026 तक ही आवेदन करने का मौका है। तय तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये है भर्ती का विवरण
पदों की संख्या: 12 हजार से ज्यादा
पदों के नाम: ग्रुप बी और सी
आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 32 साल तय की गई है।
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 22 जून 2026
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें