- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 23 जून तक जारी रहेगी। कुल 3951 रिक्त पदों की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार बीई/ एमई/ एमटेक/ ग्रेजुएशन एवं ‘A’ LEVEL / PGDCA/ संबंधित क्षेत्र में डिग्री प्राप्त की हो। तय तारीख के बाद किसी का भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये है भर्ती का विवरण
पदों की संख्या: 3951
पदों का नाम: कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 23 जून, 2026
आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें