अमावस्या पर राशिअनुसार करें ये उपाय

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2017 10:53:37 AM
do These measures on the amavasya according to the rashi

26 अप्रैल यानि कल बुधवार के दिन वैशाख की अमावस्या है, शास्त्रों में अमावस्या को बहुत महत्व दिया गया है। अमावस्या के दिन सूर्य तथा चन्द्रमा गोचरवश मकर राशि में आते हैं इसलिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण बन जाता है। अमावस्या के दिन अगर कुछ खास टोने-टोटके किए जाएं तो इनसे विशेष फल की प्राप्ति होती है। वहीं अगर इन टोटकों को राशिअनुसार किया जाए तो ये जल्द ही अपना असर दिखाते हैं। आइए आपको बताते हैं राशिअनुसार किए जाने वाले उपायों के बारे में....

मेष राशि :-

मेष राशि के जातक अमावस्या के दिन घर में हवन करवाएं और शिव की पूजा करें।

वृष राशि :-

वृष राशि के जातक अमावस्या के दिन किसी कुए में एक चम्मच दूध डालें, लाभ होगा।

अगर आपके घर में भी ये चीजें तो हो जाएं सावधान, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि के जातक अमावस्या की रात एक पानी का नारियल लें और उसके पांच बराबर टुकड़े करके शिवजी को अर्पित करें।

कर्क राशि :-

अमावस्या की रात को कर्क राशि के जातक किसी मंदिर में जाकर अभिमंत्रित धागा लें और इसे पहन लें।

सिंह राशि :-

सिंह राशि के जातक अमावस्या के दिन किसी काले कुत्ते को तेल की रोटी खिलाएं, कष्टों का निवारण होगा।

कन्या राशि :-

कन्या राशि के जातक अमावस्या की रात को एक नींबू अपने सर से सात बार उतारकर, चार बराबर भागों में काट कर किसी चौराहे पर रख दें। नौकरी, व्यवसाय में लाभ होगा।

तुला राशि :-

तुला राशि के जातक अमावस्या के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, कष्टों का निवारण होगा।

वृश्चिक राशि :-

वृश्चिक राशि के जातक अमावस्या की रात को बहते नदी के पानी में पांच लाल फूल और पांच जलते हुए दीए छोड़ें, धन लाभ होगा।

धनु राशि :-

धनु राशि के जातक अमावस्या की रात को मंदिर में एक घी का दीया जलाएं, लाभ मिलेगा।

नीलम धारण करने का नियम

मकर राशि :-

मकर राशि के जातक अमावस्या की रात को एक नींबू अपने सर से सात बार उतारकर, चार बराबर भागों में काट कर किसी चौराहे पर रख दें, नौकरी, व्यवसाय में लाभ होगा।

कुंभ राशि :-

कुंभ राशि के जातक अमावस्या के दिन किसी काले कुत्ते को तेल की रोटी खिलाएं, कष्टों का निवारण होगा।

मीन राशि :-

अमावस्या की रात को मीन राशि के जातक किसी मंदिर में जाकर अभिमंत्रित धागा लें और इसे पहन लें, लाभ होगा।

(ये सभी जानकारियां शास्त्रों और ग्रंथों में वर्णित हैं, लेकिन इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेष पंडित या ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले लें।)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

परीक्षा में सफल होने के लिए करें रामायण की इस चौपाई का जाप

जानिए कैसे हुए एक ही पिता के पुत्रों के वंश अलग-अलग

आपको यदि रात को अच्छी नींद नहीं आती तो करें ये उपाय



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.