हमेशा यही माना जाता है कि पूजा अगर पूरी श्रद्धा के साथ की जाए तो भगवान प्रसन्न होते हैं। आपको बता दें कि पूजा करते समय मन में श्रद्धा तो होनी ही चाहिए इसके साथ ही पूजा के नियमों का पालन किया जाना भी आवश्यक है। पूजा के नियम इस प्रकार हैं...
हनुमान जी की पूजा के लिए यह नियम है कि आधे प्रहर यानी 12 से 1 बजे के बीच हनुमान जी की पूजा नहीं की जानी चाहिए।
आंवला नवमी कथा
अगर आप रात में यानी सूर्यास्त के बाद पूजा कर रहे हैं तो शंख नहीं बजाना चाहिए। सूर्यास्त के बाद देवता सोने के लिए चले जाते हैं। शंख ध्वनि से उनकी निद्रा बाधित होती है। माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद शंख बजाने से लाभ की बजाय हानि होती है।
सूर्य भगवान की पूजा दिन में की जाती हैं। इसलिए दिन में अगर कोई विशेष पूजा कर रहे हैं तो साथ में सूर्य की पूजा भी जरूर करनी चाहिए। लेकिन रात्रि में पूजा कर रहे हों तब सूर्य की पूजा नहीं करनी चाहिए।
भगवान विष्णु, कृष्ण, सत्यनारायण की पूजा में तुलसी की आवश्यकता होती है। तुलसी पत्ता के बिना इनकी पूजा पूर्ण नहीं होती है। इसलिए अगर रात में पूजा करनी हो तब दिन के समय ही तुलसी पत्ता तोड़ कर रख लें। शाम ढ़लने के बाद तुलसी पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए यह इनके सोने का समय होता है।
108 परिक्रमा लगा महिलाओं ने की आंवले के पेड़ की पूजा
गणेश जी की पूजा में दूर्वा का प्रयोग होता है। भगवान शिव, सरस्वती, लक्ष्मी और दूसरे देवताओं को भी दूर्वा चढ़ता है। इसलिए रात में पूजा करनी हो तो दिन में ही दूर्वा तोड़कर रख लेना चाहिए।
रात में पूजा करें तो पूजा में इस्तेमाल फूल, अक्षत और दूसरी चीजों को रात भर रहने दें। इन्हें सुबह अपने स्थान से हटाना चाहिए।
इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-
आज फ्री में करें जयपुर के पर्यटन स्थलों की सैर
क्या आपने देखा है रंग बदलने वाला अचलेश्वर महादेव मंदिर
इन अजीबो-गरीब घरों को देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान