बेल्जियम में मंकीपॉक्स मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य

Samachar Jagat | Tuesday, 24 May 2022 10:45:24 AM
बेल्जियम में मंकीपॉक्स मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य

ब्रसेल्स। बेल्जियम दुनिया में ऐसा पहला देश बन गया है, जहां मंकीपॉक्स से पीड़ति लोगों को तीन सप्ताह के लिए क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने वाले लोगों को तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।


उन्होंने एक परिपत्र भी जारी किया, जिसमें कहा गया कि अगर मरीजों को बीमारी का पता चलता है तो उन्हें 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन होना चाहिए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें।

बेल्जियम में अभी तक मंकीपॉक्स के चार मामले दर्ज किए हैं, सभी एक त्योहार से संबंधित हैं, जो इस महीने की शुरुआत में एंटवर्प शहर में हुआ था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.