3 May 2024 Rashifal: मिथुन, कर्क और सिंह सहित इन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा दिन, जान लें आप 

Samachar Jagat | Thursday, 02 May 2024 03:34:16 PM
3 May 2024 Rashifal: The day will be good for people of these zodiac signs including Gemini, Cancer and Leo, know this

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 3 मई 2024 यानी शुक्रवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शुक्रवार को मिथुन, कर्क और सिंह सहित कई राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। 

मेष: जातकों का कार्यक्षेत्र में चल रहा पुराना मनमुटाव दूर होने के योग हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। 
वृष: इन जातकों के पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। मनपसंद खान-पान का आनंद लेने का मौका मिलेगा। 
मिथुन: जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याओं से छूटकारा मिल सकता है। 
कर्क: जातकों को कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में अच्छी आमदनी होने का योग है। 

सिंह: लंबे समय से चल रहा कानूनी विवाद खत्म होने की संभावना है। नए लोगों से संपर्क होने का योग है। 
कन्या:  आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन गुजरेगा। 
तुला:  रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन निवेश के लिहाज से भी दिन अच्छा साबित होगा। 
वृश्चिक:  सेल्स मार्केटिंग और अकाउंट से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। 

धनु: नौकरी और व्यवसाय में स्थिति इन जातकों के लिए अनुकूल बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलने के योग हैं। 
मकर:  नौकरी पेशा जातकों को धन लाभ मिलने का योग है। अनावश्यक खर्च से बचना होगा। 
कुंभ: व्यापार में कुछ नई डील फाइनल होने के योग हैं। व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ मिल सकता है। 
मीन: आर्थिक स्थिति बेहतर होने का योग है। संतान से अच्छा समाचार मिल सकता है। 

PC: news18, aajtak,jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.