Aadhar Update: 10 दिन बाद फ्री में अपडेट नहीं होगा आधार! यहां जानिए डिटेल्स

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Jun 2023 02:04:46 PM
Aadhar Update: Aadhaar will not be updated for free after 10 days! Know details here

अब आधार कार्ड में कुछ भी अपडेट कराने पर चार्ज लगेगा। अगर आप अपना नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर मुफ्त में बदलना या अपडेट करना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ 10 दिन हैं।

आधार में विवरण अपडेट करना अब मुफ्त नहीं होगा। यूआईडीएआई जल्द ही इस सुविधा को खत्म कर सकता है। आपको बता दें, आपके पास मुफ्त में आधार कार्ड में डिटेल अपडेट करने के लिए सिर्फ 15 जून तक का समय है। आधार अपडेट उन लोगों के लिए जरूरी है जिन्होंने पिछले 10 साल में एक बार भी आधार में कुछ भी अपडेट नहीं कराया है।

अभी तक यूजर यूआईडीएआई की वेबसाइट से आधार कार्ड में अपनी डिटेल्स फ्री में अपडेट कर सकते थे। ऐसे में अगर आपको आधार कार्ड में कोई जानकारी अपडेट करनी है तो समय रहते कर लें। नहीं तो 15 जून के बाद इस काम के लिए आपसे शुल्क लिया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि 15 जून के बाद अपडेशन के लिए आपको कितनी फीस देनी होगी।

आधार को मुफ्त में अपडेट करने की समय सीमा

यूआईडीएआई की वेबसाइट के मुताबिक, आधार यूजर्स 15 जून, 2023 से पहले आधार को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद लोगों से जानकारी अपडेट करने के पैसे लिए जाएंगे। हालांकि, फीस कितनी होगी, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेशन फीस सर्विस के हिसाब से तय होगी।

ऑफलाइन अपडेशन के लिए 50 रुपये दिए जाएंगे

आपको बता दें, आधार को ऑफलाइन यानी सर्विस सेंटर से अपडेट करने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, 15 जून से पहले ऑनलाइन अपडेट करने पर लोगों से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

ऐसे करें आधार को ऑनलाइन अपडेट

सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं।
अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
अब आपको जो भी डिटेल्स अपडेट करनी है। उस सेवा पर क्लिक करें
इसके बाद अपनी जानकारी भरें।
अपनी जानकारी सत्यापित करने के लिए सहायक दस्तावेज़ संलग्न करें।
अब कुछ दिनों के बाद आपकी जानकारी ऑनलाइन अपडेट हो जाएगी।

(pc rightsofemployees)



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.