Beauty Tips: दीपावली पर चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करें ये घरेलू उपाय

Hanuman | Thursday, 09 Nov 2023 03:21:11 PM
Beauty Tips: Do these home remedies to enhance facial beauty on Diwali

इंटरनेट डेस्क। रविवार को देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार पर हर कोई चाहता है कि वह अन्य से खूबसूरत नजर आए। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

दिवाली के दिन ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप भरपूर नींद लें। इसके लिए आप दिवाली की एक रात जल्दी सो कर सुबह जल्दी उठ जाए। ऐसा करने से आप दिनभर चेहरे पर ताजगी महसूस करेंगे। वहीं आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी की कमी से स्किन रूखी और बेजान बन जाती है।

नींबू का पानी पीने से चेहरे की चमक बढ़ जाती है। वहीं आप दीपावली तक जंक फूड्स का सेवन नहीं करें। इनका सेवन करने से भी चेहरे का निखार कम होता है। प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से गुड बैक्टीरिया को नुकसान होता है। इसके के कारण सेहत भी खराब होती है। 

PC: freepik



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.