Beauty Tips: घर पर ही कोरियन नाइट क्रीम बनाकर बढ़ा लें चेहरे की खूबसूरती

Hanuman | Thursday, 06 Aug 2026 03:02:44 PM
Beauty Tips: Enhance your facial beauty by making Korean night cream at home

इंटरनेट डेस्क। हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा कोरियल ग्लास स्किन जैसे ग्लोइंग और चमकदार बनी रहे। इसके लिए लोग कई प्रकार के उपाय करते हैं। आज हम आपको इस संबंध में एक घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप घर पर ही कोरियन नाइट क्रीम बनाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

इसके लिए आपको एलोवेरा जेल, चावल का पानी और विटामिन ई कैप्सूल की आवश्यकता होगी। आप एक बर्तन में 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालकर इसमें 2 चम्मच चावल का पानी मिलाकर लें। अब मिक्सचर में विटामिन ई कैप्सूल अच्छे से मिक्स कर लें। इस प्रकार से आपकी कोरियन नाइट क्रीम बनकर तैयार हो जाती है।

अब आप सोने से पहले माइल्ड फेस वॉश से चेहरे को क्लीन करने के बाद इस क्रीम से हल्के हाथों से मसाज कर लें। ये क्रीम आपकी स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाएगी। इसका रोजाना उपयोग करने से स्किन ग्लो करेगी और चेहरा निखर जाएगा।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.