Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में इस प्रकार करें घट स्थापना, माँ दुर्गा होगी प्रसन्न

Samachar Jagat | Monday, 13 Mar 2023 11:45:11 AM
Chaitra Navratri 2023 : In Chaitra Navratri do Ghat Sthapana like this, Maa Durga will be happy

हिंदू पंचांग के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि मनाई जाती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि जल्द ही शुरू होने जा रही है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। इस साल नवरात्रि कब से शुरू हो रही है, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त कब है? आइए जानते हैं। 

चैत्र नवरात्रि 2023: तिथि और मुहूर्त

इस वर्ष चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च को रात 10 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी। अगले दिन 22 मार्च 2023 को रात 8 बजकर 20 मिनट पर यह तिथि भी समाप्त हो जाएगी। वहीं उदय तिथि के अनुसार 22 मार्च 2023 से नवरात्रि का प्रारंभ होगा।

घटस्थापना मुहूर्त

 22 मार्च को प्रतिपदा तिथि सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक ही है। आपको  घट स्थापना यानी कलश स्थापना 8 बजे से पहले कर लेनी चाहिए। 22 मार्च को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 29 मिनट से 07 बजकर 39 मिनट तक है। 

 घटस्थापना पूजा विधि

सबसे पहले प्रतिपदा तिथि को सुबह जल्दी स्नान कर पूजा का संकल्प लें।
फिर इसके बाद पूजा स्थल को सजाएं और एक चौकी जहां कलश जल से भरा हो वहां रखें। इसके बाद कलश को कलावा से लपेट दें।
फिर कलश के ऊपर आम और अशोक के पत्ते रखें।
इसके बाद नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश के ऊपर रख दें।
इसके बाद धूप-दीप जलाकर मां दुर्गा का आह्वान करें और शास्त्रों में बताई गई मां
 दुर्गा की पूजा विधि से पूजा शुरू करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.