Chandra Grahan 2022: चंद्रग्रहण के बाद इन वस्तुओं को दान करने से होता है फायदा, जानें

Samachar Jagat | Wednesday, 09 Nov 2022 01:56:41 PM
Chandra Grahan 2022: Donating these items after lunar eclipse benefits, know

वर्ष 2022 का अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण कल लगा था, और अगला पूर्ण चंद्रग्रहण अगले तीन वर्षों तक नहीं देखा जाएगा। ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी और पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों, दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों और साथ ही भारत सहित दुनिया भर के कई देश चंद्र ग्रहण को देखने में सक्षम रहे।   

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई सा  भी ग्रहण लोगों के जीवन को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए चंद्र ग्रहण के बाद कुछ चीजों का दान करने से विशेष लाभ होता है। चंद्र ग्रहण के दौरान किया गया दान नौकरी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है।

 आइए जानते है चंद्र ग्रहण के बाद किन वस्तु का दान करने से होने वाले फायदे।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के बाद दान का विशेष महत्व है। कपड़े और दूध आदि का दान करें क्योंकि इससे संतान संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा।

चंद्रमा का संबंध सफेद वस्तुओं से है। ऐसे में व्हाइट कलर की वस्तुओं का दान करना जरूरी है। चंद्र ग्रहण के बाद चीनी या व्हाइट वस्त्र का दान करने से घरेलू कलह समाप्त हो जाती है।

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो चंद्र ग्रहण के बाद व्हाइट मोतियों से बने जूलरी किसी को दान कर सकते हैं। व्हाइट मोतियों का दान करना शुभ होता है क्योंकि व्हाइट मोतियों को चंद्रमा का कारक माना जाता है।

अगर आपके घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो ग्रहण के दिन कांच के बर्तन में पानी डालकर उसमें चांदी का सिक्का डाल दें। अब रोगी को उस पानी के कटोरे में अपना चेहरा देखना चाहिए। फिर उस कटोरी को सिक्कों के साथ दान कर दें।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चावल सुख-समृद्धि का सूचक है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद दूध और सफेद चावल का दान करना चाहिए। 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.