आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे, राशिफल शनिवार 30 अप्रैल 2022

Samachar Jagat | Friday, 29 Apr 2022 04:00:01 PM
Come and know what the stars of your destiny say, Horoscope Saturday 30 April 2022

मेष-मन चिंतित रहेगा। खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा। ज्यादा सोचने के शिकार होंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक लेकिन मन परेशान रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी चल रही है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। संतान पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी दिख रही है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन-रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक स्थिति आपकी सुधरती दिख रही है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क-भाग्यवश कुछ काम बनेगा। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। भगवान विष्णु की अराधना करें।

सिंह-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। पीली वस्तु पास रखें। भगवान विष्णु की अराधना करें।

कन्या-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। शादी तय हो सकती है। यदि विवाहित हैं तो चली आ रही परेशानी दूर होगी। आपस में सामन्जस्य बैठेगा। प्रेम, व्यापार, संतान और स्वास्थ्य सब कुछ अद्भत दिख रहा है। भगवान विष्णु की अराधना करें।

तुला-विरोधी परास्त होंगे। स्वयं नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक-विद्यार्थियों, लिखने-पढ़ने की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।

धनु-स्थिति अच्छी है। बहुत परेशान न हों। कलह से बचें। घरेलू सुख-शांति मध्यम दिख रही है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही दिख रहे हैं। भगवान विष्णु की अराधना करें। पीली वस्तु पास रखें।

मकर-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी दिख रही है। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे लेकिन अभी धन संग्रह करें। निवेश पर रोक लगाएं। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। भगवान विष्णु की अराधना करें।

मीन-अद्भुत समय है। सार्थक उर्जा का संचार हो रहा है। समाज में आपका कद बढ़ रहा है। संतान से समीपता, प्रेम में भी समीपता होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप अच्छा कर रहे हैं। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। उनका अभिषेक करें। अच्छा होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.