Hair Care Tips: बालों की परेशानियों को दूर करने के लिए अपना लें ये दो घरेलू उपाय 

Samachar Jagat | Friday, 08 Dec 2023 02:58:51 PM
Hair Care Tips: Adopt these two home remedies to get rid of hair problems

इंटरनेट डेस्क। खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बहुत से लोगों के बाल झडऩे लगते हैं। आज हम आपको इन परेशानियों से छुटकारा दिलाने के लिए दो घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

इन्हें अपनाकर आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए आप नारियल तेल और पके केला का उपयोग कर लें। आप एक बर्तन में नारियल के तेल में पके केले को अच्छे से ब्लेंड कर इसमें थोड़ा सा नारियल का दूध मिला लें। अब इसे अपने बालों पर आधे घंटे के लिए लगातार नॉर्मल पानी से साफ कर लें।

वहीं आप एलोवेरा जेल और शहद का उपयोग कर बालों से जुड़ी इन परेशानियों से बच सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल में शहद मिलाकर हेयर मास्क बना लें। अब आप इसे बालों पर लगा लें। इससे बालों का रूखापन कम होने के साथ ही बाल डैंड्रफ फ्री हो जाएंगे। 

PC:  freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.