Health Tips: आइस बाथ सेहत के लिए है कई प्रकार से लाभकारी, जान लें आप

Samachar Jagat | Friday, 05 Apr 2024 01:01:41 PM
Health Tips: Ice bath is beneficial for health in many ways, know this

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग कसरत के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए आइस बाथ का सहारा लेते है। आइस बाथ हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम आपको आइस बाथ लेने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

आपको बता दें कि आइस बाथ यानी बर्फ के पानी से नहाने से से मांसपेशियों की रिकवरी में तेजी आती है। वहीं व्यक्ति को चोट लगने का खतरा कम हो सकता है। वहीं हैवी एक्सरसाइज करने के बाद इसका सहारा लेने से सूजन और मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है।

बर्फ के पानी से नहाने से मांसपेशियों में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन डिलीवरी में भी बेहतर होती है। वहीं मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इससे डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने में सहायता मिलती है। इसके अलावा आइस बाथ से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

PC:  healthnews, triathlontraining
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.