Health Tips: हड्डियों और दांतों को रखना है स्वस्थ तो डाइट में शामिल करें आज ही ये चीजे

Samachar Jagat | Saturday, 19 Aug 2023 01:32:17 PM
Health Tips: If you want to keep bones and teeth healthy then include these things in your diet today.

इंटरनेट डेस्क। स्वस्थ शरीर के लिए हर किसी को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में आपको भी अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। इनसे आपकों विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्बाेहाइड्रेट समेत कई जरूरी पोषक तत्व मिलते है और कैल्शियम मिलता है जो हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखता है। ऐसे में आपके भी हड्डियों और दांतों में परेशानी रहती है तो आपको भी इन चीजों को खाना चाहिए।

बादाम
आपको हेल्दी रहने के लिए अपनी डेली डाइट में बादाम शामिल करनी चाहिए। इसमें कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन-ई, मैग्नीशियम, फाइबर और प्रोटीन भी भरपूर होता हैं। ऐसे में आपको बादाम जरूर खाना चाहिए।

दही
इसके साथ ही आपको रोजाना अपने खाने में दही खाना चाहिए। इससे शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और आंत को भी स्वस्थ रखता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व मिलते है। 

pc- abp news
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.