- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। खसखस में कई पोषक तत्व मिलते हैं, इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी हैं। इसका शर्बत भी बनता है। वहीं ये कई सब्जियों में भी डाला जाता है। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि खसखस का सेवन दूध में डालकर भी किया जाता है।
खसखस का दूध पीने से सेहत को कई प्रकार से फायदा मिलता है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। नॉर्मल दूध में खसखस मिलाने से ये एक आयुर्वेदिक टॉनिक बन जाता है। सोने से पहले खसखस वाला गर्म दूध पीने से गहरी और आरामदायक नींद आ सकती है।
खसखस में मौजूद प्राकृतिक तत्व दिमाग को शांत करने में उपयोगी है। इससे तनाव भी कम होता है। खसखस में मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने में उपयेागी है। रोजाना खसखस वाला दूध पीने से सूजन भी कम होता है।
PC: thehealthsite
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें