Heath Tips : गर्मियों के मौसम में आपके शरीर को ठंडा रखने के लिए हेल्थ टिप्स

Samachar Jagat | Thursday, 14 Apr 2022 02:13:41 PM
Heath Tips : Health tips to keep your body cool in the summer season

गर्मी अभी शुरू हुई है और पहले ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है और कुछ जगहों पर 45 डिग्री सेल्सियस को भी छू रहा है। पारा बढ़ने के साथ ही चिलचिलाती धूप हमारे  शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।  यह धुप हमारी ताकत  को खत्म करने के लिए काफी होती  है।  गर्मियों के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है क्योंकि डिहाइड्रेशन से बहुत सारी  बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम गर्मी के मौसम में खुद का ध्यान रखे । सही खान-पान से लेकर जीवनशैली में कुछ बदलाव करने तक, हम गर्मियों के खतरनाक प्रभावों से बच  सकते हैं।

1. तरबूज
तरबूज, गर्मी के मौसम का फल इसलिए है क्योकि इसमें 91.45% पानी होता है। इसलिए यह आपके शरीर की पानी की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करता है। इसके अलावा, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर, तरबूज आपको एक अद्भुत ठंडक  देता है।  यह खाने में बहुत रसदार और स्वादिष्ट होता है और ज्यादातर बच्चे इसे खाना पसंद करते हैं।

2. दही
दही न सिर्फ स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना है बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। इसलिए आप मसालेदार छाछ, या मीठी लस्सी पी सकते है । आप दही का रायता भी बना सकते हैं और इसे अपने खाने के साथ भी खा सकते हैं। दही खाने का दूसरा तरीका  है  की आप दही  में मौसमी फल मिलाकर या फिर स्मूदी बना सकते है। 

3. नारियल पानी
नारियल पानी गर्मियों में सबसे अच्छी ड्रिंक  है। कोल्डड्रिंक पीने बजाय , नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी आवश्यक विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों से भरा हुआ है। इसमें आप के शरीर को ठंडा रखने वाले  गुण होते हैं जो आपको गर्मियों के  मौसम से लड़ने में मदद करते हैं। अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि नियमित रूप से नारियल पानी पीने से कई बीमारियों से बचाव होता है।

4. हरी पत्तेदार सब्जियां
साल भर अपने खाने  में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। और इन्हें अपने डेली खाने  में भी शामिल कर सकते है जो आपके लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होती है। इन सब्जियों को अधिक पकाने से बचें क्योंकि इससे उनमें पानी की मात्रा कम हो सकती है। 

5. नींबू पानी
नींबू पानी , गर्मियों के लिए एक और फ्रेश  ड्रिंक है। एक गिलास नींबू पानी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए मीठा नींबू पानी ले सकते हैं, इसमें नमक, एक चुटकी जीरा पाउडर मिला सकते हैं। नींबू पानी आपको दिन भर ठंडा और तरोताजा रखता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.