History : आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 14 जुलाई)

Samachar Jagat | Thursday, 14 Jul 2022 08:45:01 AM
History : Today's History (to be published 14 July)

नई दिल्ली : भारत एवं विश्व इतिहास में 14 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1223- फ्रांस में लुईस अष्टम सम्राट बना।

1456- बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन को पराजित किया।
1536- फ्रांस एवं पुर्तगाल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1636- मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
1656- सिख गुरू हर किशन जी का जन्म हुआ।
1789- फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई।
1900- यूरोपीय गुट ने चीन से बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
1914- रॉबर्ट एच. गोडार्ड ने तरल रॉकेट ईंधन का पेटेंट कराया।
1933- जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैर कानूनी घोषित किया गया।
1940- द्बितीय विश्व युद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी किया।
1958- इराकी सेना ने राजशाही को समाप्त किया।
1969- जयपुर में मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
1972- तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1987- ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत हुआ।

1999- मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
2007- फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फयाद ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2014- इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।

2015- नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2016- राकेश चतुर्वेदी बने सीबीएसई के नए चेयरमैन। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.