History : आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 10जून)

Samachar Jagat | Friday, 10 Jun 2022 08:37:01 AM
History  : Today's History (to be published June 10)

नई दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1246- नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना। इससे पहले दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया।
1829- ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस।
1848- न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिक शुरू।
1931- नॉर्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1934- सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित।
1940- इटली ने द्बितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1946- राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1966- वायु सेना के लड़ाकू विमान'मिग’का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू।
1967- इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार कर छह दिन से चल रहे अरब युद्ध को समाप्त कर दिया। इस दौरान इजरायल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले यरुशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।
1971- अमेरिका ने चीन पर लगे 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
1972- मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
1986- भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर लॉड्र्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की।
1999- नाटो ने कोसोवो प्रांत पर पिछले 79 दिन से की जा रही बमबारी को रोकने का ऐलान किया। देश से सर्ब सैनिकों की वापसी शुरू होने पर यह घोषणा की गई।
2002- पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का स्थानीय नाम'शाहगौरी’रखा।
2003- नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।
2008- 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई,'लगे रहो मुन्नाभाई’को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म चुना गया।
2017- 2017 वर्ल्ड एक्सपो कज़ाखस्तानके अस्ताना में खोला गया।
2०19- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मनी लॉन्ड्रिंग ( जाली बैंक खाता ) के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
2020- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित फर्मों के 1,350 करोड़ रुपये मूल्य के 2,300 किलोग्राम से अधिक तराशे हुए हीरे और मोती हांगकांग से वापस लेकर आया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.