HPBOSE HPTET एडमिट कार्ड हुए जारी ,जानें कैसे करें डाउनलोड

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2022 05:07:52 PM
HPBOSE HPTET admit card released, know how to download

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने HPBOSE HPTET एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड  HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर डाउनलोड कर सकते है। बोर्ड 10, 11 और 12 दिसंबर, 2022 को एचपीटीईटी परीक्षा आयोजित करेगा। शास्त्री टीईटी, टीजीटी (कला, चिकित्सा, गैर-चिकित्सा), और भाषा शिक्षक टीईटी परीक्षा देंगे। अन्य दिनों में दो परियों  में परीक्षा दी जाएगी, पहली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक।

HPBOSE HPTET एडमिट कार्ड 2022: यहां बताया गया है कि कैसे डाउनलोड करें
HPBOSE की ऑफिशियल साइट hpbose.org पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध HPBOSE HPTET Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन डिटेल्स एंटर करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

एचपीटीईटी एडमिट कार्ड 2022; सीधा लिंक यहाँ

10 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक एक ही पाली में परीक्षा दी जाएगी।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.