- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनास इन दिनों अपनी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ सख्त लॉकडाउन के कारण लंदन में फंसे हुए हैं। दोनों एक फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन गए थे, लेकिन यहां पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। आज हम निक जोनास की कुल संपत्ति की बात करने जा रहे हैं।
पिछले साल की एक खबर के अनुसार, अभिनेता निक जोनस की कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर यानी 175 करोड़ रुपए हैं। उन्होंने अपना करियर साल 2002 में प्रारम्भ किया था। वे एक सिंगर है, म्यूजिशियन और एक एक्टर के रूप में अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की कुल संपत्ति 50 मिलियन डॉलर से भी अधिक है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में आपस में विवाह किया था।