Rashifal 20 August 2023: 12 राशियों के जातकों के लिए बढ़िया होगा दिन, मिलेगी कोई अच्छी खबर, जाने आप भी राशिफल

Samachar Jagat | Saturday, 19 Aug 2023 08:05:01 PM
Rashifal 20 August 2023: The day will be good for the people of 12 zodiac signs, will get some good news, you also know the horoscope

इंटरनेट डेस्क। 20 अगस्त 2023 रविवार का दिन आपके लिए कितना महत्वपूर्णं होगा और आपको क्या फायदा होगा। साथ ही आपके ग्रह आपका साथ देंगे या नहीं और आपके सितारे आपको कितना फायदा देंगे जानेंगे इस राशिफल में। 

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी उर्जा को सही कामों में लगाये।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नुकसानदायक रहने वाला है।  कार्यक्षेत्र में किसी विरोध के कारण आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी संपत्ति संबंधित विवाद में समस्या लेकर आ सकता है।

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। व्यवसाय में  आप किसी पुरानी योजना की फिर से शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा और आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को भी कुछ और परेशान होना होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। परिवार के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़ि़या होगा। व्यापार कर रहे जातकों को काम के सिलसिले में किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुझ बुझ दिखा कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने जुलने का मौका मिलेगा।

मकर राशि 
मकर राशि के जातको को बिजनेस में संभल कर चलना होगा और किसी से पार्टनरशिप न  करें। यदि आप किसी यात्रा पर जाने के लिए सोच रहे है तो जा सकते है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज का दिन अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने का है। यदि आपको लंबे समय से कोई रोग सता रहा है तो आपको उसमें ढील देने से बचना होगा।

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हे ऐसी विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है।

pc- india.com, webdunia,dharataltimes.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.