- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। प्रदूषण, खराब खान-पान और केमिकल प्रोडक्ट्स के चलते बहुत से लोगों को बालों का झड़ना, रूसी और सफेद होना जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको एक तेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो बालों की इन परेशानियों को आसानी से दूर कर सकता है। हम आपको गुड़हल के तेल बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
आप ये तेल घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको सर्वप्रथम 2 बड़े चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन एक कप नारियल के तेल को हल्की आंच पर गर्म कर लें। अब आप इसमें एक कप गुड़हल के फूल और 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर को डाल दें। इसके बाद भीगी हुई मेथी दानों का पानी निथार कर उन्हें भी इसमें डाल दें।
अब इसे धीमी आंच पर लगभग 10-15 मिनट तक पकने दें। अब इसे ठंडा कर इसे एक साफ सूती कपड़े से छान लें और किसी कांच की शीशी में भरकर स्टोर कर लें। अब आप इस तेल का सप्ताह 2-3 बार उपयोग कर सकते हैं। तेल को हल्का गर्म करके स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह मालिश करने से आपको लाभ मिलेगा। इसका उपयोग रात को करने के बाद सुबह शैम्पू से बाल धो लें।
PC: FREEPIK, mudraayurveda, hairmdindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें