Hair Care Tips: नारियल के तेल में ये चीज मिलाकर तैयार कर लें मिश्रण, उपयोग करने से दूर हो जाएंगी बालों से जुड़ी परेशानियां

Hanuman | Friday, 24 Jul 2026 12:48:17 PM
Hair Care Tips: Mix this ingredient with coconut oil to create a blend that resolves hair-related problems

इंटरनेट डेस्क। नारियल का तेल बालों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसका उपयोग कर बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में नारियल का तेल डालकर इसमें नींबू का रस मिला लें।

अब आप इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसे बालों की जड़ों में लगा लें। इसके बाद हल्के हाथों से बालों की मसाज कर लें। इसक बाद सुबह उठने के बाद बालों को पानी से धो लें। वहीं बालों को साफ करने के लिए माइल्ड शैम्पू का आप उपयोग कर लें।

ऐसा करने से स्कैल्प पर डैंड्रफ कम करने और बालों की क्वालिटी सुधारने में सहायता मिलेगी। वहीं इसका उपयोग करने से बालों में नैचुरल ऑयल बना रहेगा और बाल हाइड्रेटेड रहेंगे। नींबू का रस मिलाकर तैयार मिक्सचर को बालों पर लगातार दो से तीन दिन तक उपयोग किया जा सकता है। आपको आप से ही इस मिश्रण का उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए। ये आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.