- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा WhatsApp का उपयोग किया जाता है। ये सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। अब WhatsApp को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबर ये है कि WhatsApp अब एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है।
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का ये फीचर अब यूजर्स को मौजूदा टू-स्टेप वेरिफिकेशन पीआईएन को पासवर्ड से रिप्लेस करने की सुविधा देगा। अभी व्हाट्सऐप टू-स्टेप वेरिफिकेशन के लिए 6-अंकों का न्यूमेरिक पीआईएन ऑफर करता है। इस रूमर्ड अपडेट से अब लोग ऐसा पासवर्ड रख सकेंगे जिसमें लेटर्स और नंबर्स दोनों शामिल होंगे।
इससे WhatsApp की सिक्योरिटी काफी मजबूत होने की संभावना है। ये उन यूजर्स के लिए जो प्लेटफॉर्म के जरिए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन्स करते हैं और कॉन्फिडेंशियल डेटा शेयर करते हैं, के लिए बहुत ही उपयोगी फीचर है। आपको बता दें कि स्टेप वेरिफिकेशन एक ऑप्शनल फीचर है। इसलिए, जो यूजर्स टू-स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल न करने का विकल्प देता है।
PC: techadvisor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें