Recipe of the Day: पनीर के भी बनाए जा सकते हैं स्वादिष्ट लड्डू, ये है विधि 

Samachar Jagat | Thursday, 04 May 2023 03:09:48 PM
Recipe of the Day: Tasty laddoos can be made from paneer too, here's the method

इंटरनेट डेस्क। पनीर सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है। पनीर के स्वादिष्ट लड्डू भी बनाए जा सकते हैं। आज हम आपको घर पर ही ये डिश बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

आवश्यक सामग्री:
- 400 ग्राम पनीर
- 200 ग्राम कसा हुआ नारियल 
- 200 ग्राम दूध
- 4 चम्मच अखरोट की गिरी
- 4 टेबलस्पून पिस्ते के टुकड़े
- 1000 ग्राम चीनी
- 4 टेबलस्पून बादाम
- 20 किशमिश
- 18 पिसी हरी इलाइची
- सूखी मेवा 

ये है बनाने का आसान तरीका: 
- सबसे पहले पैन में पनीर, चीनी, नारियल और दूध को मिलाकर कर गाढ़ा होने तक पका लें। 
- इसके बाद इस मिश्रण में बादाम, पिस्ता, किशमिश, और अखरोट, हरी इलाइची मिक्स कर दें। 
- अब इस मिश्रण को ठंडा होने पर लड्डू बना लें। 
- इसके बाद इन लड्डुओं को आप सूखी मेवा से सजा लें। 
- इस प्रकार से आपके पनीर के स्वादिष्ट लड्डू बन जाते हैं। 

PC: livehindustan



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.