Recipe of the Day: चीजी बिस्कुट इस विधि से कर लें आप तैयार

Samachar Jagat | Monday, 23 Oct 2023 03:32:25 PM
Recipe of the Day: You can make cheesy biscuits with this method

इंटरनेट डेस्क। बिस्कुट का स्वाद हर किसी को बहुत ही पसंद आता है। हर कोई नाश्ते में इनका स्वाद लेना पसंद करते हैं। आज हम आपको चीज बिस्कुट बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपने शायद ही कभी चखा होगा। इसे कई चीजों से बहुत ही स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। 

आवश्यक सामग्री:
मैदा - 2 कप
बेकिंग पाउडर - 2 टीस्पून
चीज - 2 कप
नमक - 2 टीस्पून
दूध - आवश्यकतानुसार 
मक्खन - 2 कप

ये है बनाने की विधि: 
- एक बर्तन में आप मैदा, नमक और बेकिंग पाउडर का मिश्रण तैयार कर लें। 
- दूसरे बर्तन में मक्खन डालकर इसमें चीज और दूध मिला लें। अब इसमें मैदा का मिश्रण डाल दें। 
- अब इसे गूंथ कर बिस्कुट के आकार की लोइयां तैयार कर लें। 
- अब 450 डिग्री प्रीहीट ओवन में बिस्कुट को लगभग 15 मिनट के लिए बेक करें।
- इस प्रकार से आपके चीजी बिस्कुट तैयार हो जाते हैं। 

PC: archanaskitchen



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.