Recipe Tips: क्या आपने चखा है अचार पराठे का स्वाद? ये चीजें डालकर बना लें स्वादिष्ट

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2023 02:16:16 PM
Recipe Tips: Have you tried Achar Paratha? Make it delicious by adding these things

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग नाश्ते में पराठों का सेवन करना पसंद करते हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आज हम आपको अचार का पराठा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा। इसे बनाना भी आसान है। 

आवश्यक सामग्री:
आम के आचार का मसाला
हरी मिर्च - चार 
उबले आलू - चार 
धनिया पाउडर - दो छोटा चम्मच
गरम मसाला - दो छोटा चम्मच
आटा - पांच कप
घी या तेल - तीन बड़े चम्मच
नमक - दो छोटा चम्मच
धनिया पत्ती 

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले आटा गूंद लें। 
- अब आलू को मैश कर इसमें हरी मिर्च, धनिया पत्ती, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिला लें। 
- अब आटे की लोई में इस मिश्रण को भरकर पराठा बेल लें। 
- अब इसके ऊपर अचार के मसाले को लगाकर घी की मदद से सेक लें। 
- इस प्रकार से आपका अचार पराठा बन जाता है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.