- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। यूपीआई में भुगतान करने के लिए पिन की जरूर होती है। अगर आप पिन भूल गए हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। BHIM ऐप ने अब एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिससे आप बिना पिन के ही पेमेंट सकते हैं।
खबरों के अनुसार, अब BHIM ऐप यूजर्स के लिए ऐसा फीचर लॉन्य किया है, जिसके माध्यम से वह 5,000 तक यूपीआई पेमेंट केवल फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक की सहायता कर सकेगा। एनपीसीआई की ओर से ये सुविधा शुरू की गई है। डिजिटल पेमेंट और भी आसान और सुरक्षित बनाने के लिए ये कदम उठाया गया है।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन तकनीक के तहत आपकी पहचान फिंगरप्रिंट और फेस स्कैन से की जाती है। इस फीचर के आने के बाद अब ग्राहकों को PIN याद रखने की जरूरत नहीं है। ये एक बहुत ही शानदार फीचर है। आप इस फीचर का BHIM ऐप में उपयोग कर सकते हैं। इससे पेमेंट प्रोसेस तेज और आसान हो जाएगी। वहीं सिक्योरिटी भी और मजबूत हो जाएगी।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें