Recipe Tips: वीकेंड पर बना लें दही-आलू की स्वादिष्ट टिक्की, ये है विधि

Samachar Jagat | Wednesday, 08 May 2024 01:33:22 PM
Recipe Tips: Make delicious curd-potato tikkis on weekends, this is the method

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही दही-आलू की स्वादिष्ट टिक्की बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस वीकेंड आप इस टिक्की को घर पर ही बनाकर सभी का दिल खुश कर सकते हैं। इसका स्वाद सभी का बहुत ही पसंद आएगा। 

जरूरी सामग्री: 
आलू - एक किलो
दही - एक किलो
काली मिर्च - एक टी स्पून
चाट मसाला - दो टी स्पून
चावल का आटा - एक किलो
प्याज कटे - चार
शिमला मिर्च कटी - चार 
हरी मिर्च कटी - छह
सूखा धनिया - दो टी स्पून
अजवायन - एक टी स्पून
अमचूर - दो टी स्पून
हरा धनिया
पुदीना
तेल
नमक - स्वादानुसार

इस विधि से बना लें आप: 
- सबसे पहले उबले आलू को एक बर्तन में डालकर मैश कर लें।
- अब इसमें काली मिर्च, हरी मिर्च, चाट मसाला, कटा हुआ बारीक प्याज, कटी शिमला मिर्च, हरा धनिया पत्ती, अमचूर, अजवायन, सूखा धनिया, पुदीना और नमक अच्छे से मिला लें। 
- अब इसे चावल का आटा डालकर गूंथ लें। 
-इसके अब गोल-गोल बॉल्स तैयार करने होंगे।  
- अब हथेलियों के बीच में रखकर दबाकर इनकी टिक्की तैयार कर लें।
- अब एक नॉनस्टिक पैन में तेल डालकर इन्हें फ्राई कर लें। 
- अब आपकी टिक्की बन जाता है। 
-आप इनका दही के साथ स्वाद लें।

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.