Recipe Tips: होली पर आप भी गेस्ट के लिए बना सकते हैं स्ट्रॉबेरी लस्सी, आ जाएगी पसंद

Samachar Jagat | Thursday, 22 Feb 2024 01:30:57 PM
Recipe Tips: You can also make Strawberry Lassi for guests on Holi, they will like it.

इंटरनेट डेस्क। मार्च का महीना शुरू होने को हैं और उसके साथ ही होली का पर्व भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस त्योहार पर ठंडाई और लस्सी लोगों को खूब पसंद आती है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं स्ट्रॉबेरी लस्सी बनाने की रेसिपी जो  होली पर आप भी गेस्ट के लिए बना सकती है। 

सामग्री
दही- 500 ग्राम
फ्रैश क्रीम- 100 ग्राम
गुलाब जल- 2 टीस्पून
चीनी- 200 ग्राम
स्ट्रोबेरी - 350 ग्राम
पुदीना- गार्निश के लिए
बर्फ

विधि
आपको सबसे पहले ब्लेंडर में सभी सामग्री को डालना है और तब तक ब्लेंड करना हैं जब तक यह स्मूथ न हो जाएं। इसके बाद अब स्ट्रोबेरी लस्सी को गिलास में डालें और उपर से पुदीने की पत्तियों के साथ गार्निश करें। इसके बाद आप गेस्ट को सर्व करें।

pc- onlymyhealth.com

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.