Recipe Tips: आप घर पर ही बना सकते हैं स्वादिष्ट चीज ब्रेड रोल्स, ये है विधि 

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2023 03:18:24 PM
Recipe Tips: You can make delicious Cheese Bread Rolls at home, this is the method

इंटरनेट डेस्क। आप ब्रेड पकौड़े का स्वाद तो कई बार ले चुक होंगे, लेकिन क्या कभी आपने चीज ब्रेड रोल्स का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको ये स्वादिष्ट डिश बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद लेने पर आप ब्रेड पकौड़े को भूल जाएंगे। 

आवश्यक सामग्री:
उबले हुए मैश आलू -  आधा कप
प्रोसेस्ड चीज - आवश्यकता अनुसार
ब्रेड स्लाइस - सात
मैशड पनीर - आवश्यकता अनुसार
मक्खन - आवश्यकता अनुसार
नमक- आवश्यकता अनुसार
चिली फ्लेक्स- आवश्यकता अनुसार
कद्दूकस मोजेरेला चीज 
लहसुन का पेस्ट - एक छोटा चम्मच
अजवाइन - आवश्यकता अनुसार
तेल -  आवश्यकता अनुसार


इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले पैन में मक्खन पिघलाकर लहसुन को भून लें। 
- अब इसमें आलू को पका लें। 
- अब इस मिश्रण को बाउल में निकाल कर इसमें पनीर, प्रोसेस्ड चीज, चिली फ्लेक्स, मोजेरेला चीज, ऑरेगैनो और नमक मिला लें। 
- अब ब्रेड स्लाइस को पानी में डुबोकर अच्छे से निचोड़ लें।
- अब ब्रेड स्लाइस में आलू का मिश्रण भरकर रोल तैयार कर लें। 
- अब तेल में ब्रेड रोल्स को कुरकुरे होने तक फ्राई कर लें। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.